[Hindi] पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और किसानों के लिए फसल सलाह (16 से 22 फरवरी, 2021)

February 16, 2021 2:16 PM|

पंजाब में 16 से 22 फरवरी, 2021 के बीच कैसा रहेगा मौसम का हाल। और क्या है पंजाब के लिए फसलों से जुड़ी सलाह।

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच पंजाब में सामान्य से 63% कम वर्षा हुई है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में मौसम शुष्क है और रात व दिन के तापमान सामान्य के ऊपर बने हुए हैं। अमृतसर जैसे कुछ एक शहरों में ही दिन के तापमान सामान्य से नीचे हैं क्योंकि अमृतसर और उसके आसपास के इलाके घने कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं। अब इन भागों में भी कोहरे में कमी आने की संभावना है।

पंजाब में इस सप्ताह भी दिन और रात के तापमान सामान्य से ऊपर ही बने रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जहां तक बारिश की संभावना की बात है तो पंजाब इस सप्ताह भी शुष्क मौसम देखेगा। हालांकि सप्ताह के आखिर में 21 और 22 फरवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर होगा जिसके प्रभाव से पंजाब में भी 21 और 22 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान उत्तरी तराई वाले शहरों में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की वर्षा की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

पंजाब के किसानों के लिए फसल सलाह

शुष्क मौसम और तापमान में बढ़ोत्तरी के अनुमान को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि खड़ी फसलों में उचित नमी बनाए रखें। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है,इसलिए फसलों की सतत निगरानी रखें।

गेहूँ की फसल में एफीड के प्रकोप की नियमित निगरानी करते रहें।संक्रामण बढ़ने पर20ग्राम एकतारा प्रति100लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़कें।

सरसों की फसल में सफ़ेद रोली की बीमारी पाई जा सकती है,इसके बचाव के लिए250ग्राम रीडोमिल गोल्ड200लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़कें। सूरजमुखी की बिजाई शीघ्र पूरी करें।अच्छी उपज के लिए पी.एस.एच-569किस्म का चयन कर सकते हैं।

Image Credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles