Skymet weather

लक्षद्वीप में ट्राई करे ये स्ट्रीट फूड, एक मिठाई तो जीत लेती है पर्यटकों का दिल

January 16, 2024 4:17 PM |
लक्षद्वीप स्ट्रीट फूड

देश में लक्षद्वीप और मालद्वीप की तुलना के बाद क्या आप भी लक्षद्वीप ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो जाने से पहले लक्षद्वीप के प्रसिद्ध खाने के बारे में जान लीजिए। लक्षद्वीप के फूड आइटम्स बहुत ही ज्यादा स्वाद होते हैं। जिन्हे यहां के स्थानीय लोग बहुत ही शौक से खाते हैं। यहां आप कई तरह के स्वादिष्ट समुद्री भोजन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

ये खाएं शाकाहारी पर्यटक: ऐसे तो लक्षद्वीप में मांसाहारी भोजन ज्यादा मिलता है। लेकिन लक्षद्वीप में कोकोनट मिल्क और केले से बनी डिश मिलती हैं, जिनका स्वाद लाजवाब होता है। लक्षद्वीप के स्थानीय लोग कोकोनट मिल्क से ब्रेड, करी, चटनी और मिठाई बनाते हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसके साथ ही केले के चिप्स और जैकफ्रूट के पकवान भी चख सकते हैं।

लक्षद्वीपी मिठाईयाँ: लक्षद्वीप की मिठाइयों में स्वाद होता है। 'लक्षद्वीपी की गुलाबजामुन' यहां का प्रमुख और मशहूर मिठाई है, जिसे आपको जरूर चखना चाहिए। इसके अलावा, कोकोनट बर्फी और मिठे सिरों का स्वाद लोकल बाजारों में मिलता है।

स्वादिष्ट चाय: लक्षद्वीपी चाय भी बहुत प्रसिद्ध है, इसकी अगल विशेषता है। लक्षद्वीपी चाय को देसी चाय पत्तियों के साथ नारियल का रस मिला कर बनाया जाता है।जिससे इसका स्वाद अद्वितीय होता है। यहां चाय को छाया के रूप में जाना जाता है।

नॉनवेजिटेरियन के लिए लक्षद्वीप बेस्ट: अगर आप मांसाहारी हैं, तो लक्षद्वीप की यात्रा आपके लिए बेस्ट होगी। पर्यटक अपनी पसंद के हिसाब से कुछ डिश चख सकते हैं। कवाराट्टी बिरयानी, तना करी, मसल पिकल, लॉब्सटर मसाला, सकॉइड फ्राई लक्षद्वीप की मांसाहरी फेमस डिश हैं।

समुद्री भोजन: लक्षद्वीप एक समुद्री जीवन का सुंदर द्वीप है। यहां कई प्रकार की स्वादिष्ट समुद्री डिश मिलती है। कोलंबनी, तुना और विभिन्न प्रकार के मछलियाँ यहां के खास खाद्य पदार्थ हैं जिनका स्वाद अद्वितीय है।

मूस कबाब: मूस कबाब एक सी-फूड है, यह लक्षद्वीप के सबसे शानदार स्ट्रीट फूड में से एक है। मूस कबाब को मछली के टुकड़ों में हल्दी, धनिया, मिर्च, इलायची, लौंग और नारियल के दूध को मिलाकर तैयार पेस्ट से बनाया जाता है। टमाटर की प्यूरी के साथ पकाए जाने पर मूस कबाव ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है।

किलंजी: लक्षद्वीप में किलंजी विशेष मौके पर बनाई जाती है। किलंजी को चावल और अंडे की मदद से बनाया जाता है। इसमें केले, गुड़ और नारियल के दूध से तैयार की गई ग्रेवी डाली जाती है।

ऑक्टोपस फ्राई: अगर आप सी फूड पसंद करते हैं, तो ऑक्टोपस फ्राई का स्वाद जरूर ले। लक्षद्वीप में बहुत सारे लोग ऑक्टोपस फ्राई डिश पसंद करते हैं। यह डिश में बेबी ऑक्टोपस को क्रिस्पी फ्राई करके परोसा जाता है। लक्षद्वीप के लोकल लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं।

बटला अप्पम: अगर आप लक्षद्वीप गए और बटला अप्पम नहीं खाया तो आपकी ट्रिप बेकार है। बटला अप्पम लक्षद्वीप की फेमस मिठाईयों में से एक है, जिसे आटे, इलायइची, अंडे और चीनी के मिश्रण से बनाया जाता है। बटला अप्पम खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। लोकल लोगों के साथ पर्यटकों की भी बटला अप्पम खूब भाता है।

सुझाव: जब आप लक्षद्वीप की यात्रा पर हो, तो स्थानीय बाजारों में जरूर जाए। बाजारों में स्थानीय  मुख्य खाद्य सामग्रीयों का स्वाद लें। यहां स्थानीय बाजारों में लक्षद्वीपी साड़ियाँ, लकड़ी और हस्तशिल्प के सामान मिलते हैं, जो आपकी लक्षद्वीप यात्रा को यादगार बना देंगे।

फोटो क्रेडिट: ओके क्रेडिट






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try