Karnataka Rains: दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

By: Skymet team | Edited By:
Jun 13, 2025, 3:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

कर्नाटक में मूसलाधार बारिश के बाद की स्थिति, फोटो: PTI

कर्नाटक के कई हिस्सों में गुरुवार,12 जून को भारी बारिश हुई। जिससे दक्षिण कन्नड़ जिले में सभी स्कूलों और आंगनवाडियों में अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उडुपी जिले में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी। कल पूरी रात कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी रहीं, जिससे तटीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

दो हफ्तों के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। तटीय कर्नाटक, विशेष रूप से दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। बता दें, मानसून ने पहले तेजी से देश के लगभग 35% हिस्से को 26 मई तक कवर कर लिया था, लेकिन इसके बाद रुक गया था।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

अब बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसम प्रणाली बन रही है, जो अगले कुछ दिनों में भूमि की ओर बढ़ेगी। इसके असर से 16 से 18 जून के बीच ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश तेज हो जाएगी।

19 से 21 जून के बीच मानसून और आगे बढ़ेगा

19 से 21 जून के बीच मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य भारत के अन्य हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह धीरे-धीरे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। इस मानसूनी बारिश से कई सूखे इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है