नवंबर में उत्तर भारत का मौसम | पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, दिल्ली-पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क।
पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब लगातार आने वाले हैं। 10 तारीख के बाद पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। इसका उत्तर भारत के ऊपर भी असर दिखाई दे सकता है। इस समय प्रदूषण काफी अधिक बढ़ा हुआ है। दिल्ली में GRAP 3 लग गया है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के साथ-साथ मध्य भारत का मौसम भी शुष्क बना रहने की संभावना है। लेकिन दक्षिण भारत में अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज बारिश जारी रहेगी विशेष कर तमिलनाडु केरल और दक्षिणी कर्नाटक में।
दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक! पराली, पटाखे या मौसम,आखिर कौन है सबसे बड़ा जिम्मेदार? Podcast EP-104
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में सवाल है कि क्या दिवाली के बाद राजधानी की हवा और जहरीली होने वाली है? क्या मौसम की परिस्थितियां प्रदूषण से राहत मिलने में सबसे बड़ी बाधा बन रही हैं?
इस विशेष पॉडकास्ट में Skymet के विशेषज्ञ ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारणों और आने वाले दिनों के मौसम पर विस्तार से चर्चा की है। पॉडकास्ट में समझाया गया है कि PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण कितने खतरनाक हैं और ये हमारी सेहत को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, पराली जलाना, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और डीजल जनरेटर प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। इसके अलावा कमजोर हवाएं, बढ़ती नमी, कम तापमान और वायुमंडल में स्थिरता प्रदूषकों को जमीन के करीब रोक रही हैं। 10-11 नवंबर के आसपास हवा की गति और कम होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
क्या दिल्ली-NCR को जल्द मिलेगी प्रदूषण से राहत? जानिए इस पॉडकास्ट में मौसम और प्रदूषण का पूरा विश्लेषण। अगले पॉडकास्ट में अल नीनो पर भी विशेष चर्चा होगी।
लगातार आएंगे पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी, तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश के आसार।
अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस लगातार आएंगे और पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी देंगे तो नवंबर का महीना बारिश से भरपूर रहेगा उत्तर भारत में भी बीच-बीच में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। मिनिमम टेंपरेचर उत्तर भारत में सामान से कुछ ज्यादा बने रहने की संभावना है।
अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर पूर्वी मानसून भी सक्रिय रहेगा तथा तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। अभी फिलहाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ का मौसम लगभग शुष्क रहेगा।
यह कहा जा सकता है कि उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत शुष्क बने रहेंगे पहाड़ों पर हल्की बारिश होगी दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी गुजरात और राजस्थान में अभी भी गर्मी का प्रकोप बना हुआ है मुंबई में अभी तापमान सामान से काफी अधिक बने हुए हैं।