मुंबई में मानसून कमजोर, दशक में पहली बार जुलाई में सबसे कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
जुलाई मुंबई के लिए सबसे अधिक बारिश वाला महीना माना जाता है, जिसमें औसतन 840.7 मिमी वर्षा होती है। हालांकि, इस बार सांताक्रूज़ और कोलाबा वेधशालाओं में पिछले तीन दिनों से केवल हल्की बारिश ही दर्ज हुई है। आगामी 8–10 दिनों तक शहर में मामूली मौसम गतिविधियाँ ही देखने को मिलेंगी। मुंबई में मूसलधार बारिश की संभावना अब केवल अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बन रही है। जुलाई 2025 दर्ज इतिहास में पिछले 10 वर्षों की सबसे कम बारिश वाला महीना बन सकता है।
Advertisement
सांताक्रूज में अब तक सामान्य से कम बारिश
Advertisement
एयरपोर्ट वेधशाला (सांताक्रूज) में दो बार 20 और 21 जुलाई को 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि 22 और 25 जुलाई को क्रमशः 85 मिमी और 97 मिमी बारिश हुई, जो 100 मिमी से थोड़ी कम थी। 01 से 29 जुलाई के बीच सांताक्रूज में 787.8 मिमी बारिश हुई है, जो औसतन 840.7 मिमी से कम है।
बीते वर्षों में जुलाई में भारी बारिश का रिकॉर्ड
मुंबई ने 2015 से 2024 तक लगातार 9 सालों तक जुलाई में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की है। 2018 से 2024 तक हर साल 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं, जुलाई 2023 में रिकॉर्ड 1734 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे अधिक है। इससे पहले जुलाई 2020 में 1502.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जुलाई 2015 में केवल 359.1 मिमी बारिश हुई थी, जो पिछले दशक की सबसे कम थी, लेकिन जुलाई 2025 में इससे भी कम बारिश होने के आसार हैं।
मुंबई में भारी बारिश किन परिस्थितियों में होती है?
मुंबई में भारी बारिश कुछ विशिष्ट मौसमी परिस्थितियों में होती है। जैसे जब अरब सागर से आने वाली मजबूत पश्चिमी हवाएं, जो कोंकण तट से टकराती हैं। वहीं, दूसरी स्थिति में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम, जो बाद में देश के अंदरूनी हिस्सों तक पहुँचते हैं। तीसरी स्थिति वेस्टर्न घाट्स के किनारे सक्रिय ऑफ-शोर ट्रफ का होना है। गौरतलब हैं, अगले 10 दिनों तक इनमें से कोई भी प्रणाली सक्रिय नहीं होने वाली है, इसलिए भारी बारिश की संभावना बेहद कम है।
अगस्त की शुरुआत में मानसून ब्रेक की संभावना
अगस्त के पहले सप्ताह में देशभर में मानसून ब्रेक की स्थिति बनने की संभावना है। पश्चिमी तट (West Coast) भी शांत रहेगा और बारिश में कमी आएगी। वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। इस सिस्टम के पास होने के कारण आज दोपहर बाद या शाम को मुंबई और उपनगरों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मुंबई और उपनगरों में 10 अगस्त तक बहुत कम बारिश होने की संभावना है, यानी मानसून का कमजोर चरण शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें: [Hindi] सम्पूर्ण भारत का 30 जुलाई, 2025 का मौसम पूर्वानुमान
Advertisement
यह भी पढ़ें:
















