मई में मौसम ने बदला मिजाज, दिल्ली में गिर सकता है पारा, कुछ इलाकों में बारिश-धूल भरी आँधी के आसार

By: Skymet team | Edited By:
May 19, 2025, 3:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

पिछले दो दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 16 मई 2025 को दर्ज किया गया था। यह मई महीने का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 5 मई 2021 को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सफदरजंग वेधशाला ने कल 18 मई को 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया, जो एक दिन पहले यानी 17 मई के तापमान 40.8 डिग्री से थोड़ा अधिक था। इस सप्ताह पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। अब तक मई महीने में लू की स्थिति नहीं बनी है और अगले एक सप्ताह तक इससे राहत मिलने की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब के ऊपर मौसमी सिस्टम सक्रिय

Advertisement

दक्षिण हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान के निचले स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर पंजाब और पाकिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्रों में भी एक और परिसंचरण सक्रिय है। इन दोनों को जोड़ता हुआ ट्रफ दिल्ली के आसपास से गुजर रहा है। यह ट्रफ धीरे-धीरे दक्षिण की ओर खिसक कर उत्तर पंजाब से लेकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक विस्तारित हो सकता है।

Advertisement

हवाओं के रुख में बदलाव

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तरों पर पवनों की दिशा में बदलाव आएगा और अब पूर्वी दिशा से नम हवाएँ चलने लगेंगी। ये हवाएँ गर्म और आद्र्रता से भरपूर होंगी। इससे दिन के तापमान में और गिरावट आएगी, हालांकि हवा में नमी बढ़ने से उमस भरी स्थिति बनी रहेगी, विशेषकर सप्ताह के मध्य से।

आँधी और हल्की बारिश की संभावना

पवनों की दिशा में बदलाव और ट्रफ की निकटता के चलते आज और कल दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान और नमी के मेल से सप्ताह भर हल्के और छोटे समय के लिए गरज-चमक के साथ बारिश के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। यह अधिकांश मौसमी गतिविधियाँ शाम के समय होने की संभावना है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है