जैसलमेर में मौसम का बदला मिजाज, एक दिन में औसत से दोगुनी बारिश, जानें कब तक होगी बारिश

By: Skymet team | Edited By:
May 2, 2025, 8:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

जेसलमेर में एक दिन में औसत से दोगुनी बारिश

2 मई को जैसलमेर में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई, जोकि मई महीने की औसतन 7.2 मिमी बारिश से कहीं ज्यादा है। मई में आमतौर पर राजस्थान के पश्चिमी इलाकों जैसे जेसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर—में बारिश बहुत ही कम होती है, इसलिए यह बारिश मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आने वाले दिनों में जारी रह सकती है आँधी-बारिश

फिलहाल राजस्थान के मौसम की स्थिति बारिश और आँधी-तूफान के लिए अनुकूल बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके अलावा, उत्तर राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी हरियाणा तक फैला एक और चक्रवात 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। ये दोनों मौसम प्रणालियाँ अगले एक सप्ताह तक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आँधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

सूखे जिलों में भी बारिश का असर

राजस्थान के वो जिले जो आमतौर पर प्री-मानसून सीजन में सूखे रहते हैं जैसे जेसलमेर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, जालौर, सिरोही, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा, इ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, विशेषकर मई के पहले 10 दिनों में।

फसलों को मिलेगा फायदा

यह बेमौसम बारिश खेतों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस मौसम में मिलने वाली नमी जमीन की ऊपरी सतह को नम बनाए रखेगी, जिससे आने वाली फसलों के लिए मिट्टी की स्थिति बेहतर होगी। यह उस समय में मददगार है जब आमतौर पर ये इलाके शुष्क रहते हैं।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources