[Hindi] 04-08-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

August 3, 2015 5:48 PM | Skymet Weather Team

झारखण्ड पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र कमज़ोर हो गया है। पश्चिम में बढ़कर यह इस समय छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर डिप्रेशन के रूप में स्थित है। इसके प्रभाव से इन दोनों राज्यों के साथ साथ दक्षिणी ओडिशा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

एक ट्रफ इससे निकलकर तमिलनाड़ु तक पहुंच रही है। इस ट्रफ रेखा वाले भागों में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

पश्चिमी तटों पर ट्रफ रेखा स्थिर बनी हुई है। यहां मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कोंकण गोवा और कर्नाटक के तटीय भागों में मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। मंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय जि़लों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मध्य पाकिस्तान, उससे सटे राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र देखा जा सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इससे निकलकर गंगा के मैदानी वाले भागों से होते हुए छत्तीसगढ़ पर बने डिप्रेशन के मध्य से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

उत्तर के पर्वतीय भागों की बात करें तो उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ रेखा निम्न दबाव के क्षेत्र के जोड़ रही है।

इन सिस्टमों के चलते उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद हम कर सकते हैं।

 

 

 

OTHER LATEST STORIES