25 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में अच्छी वर्षा के आसार

August 24, 2017 3:25 PM | Skymet Weather Team


 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। सक्रिय मॉनसून की स्थिति हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा क्षेत्र पर देखी गई। देश के शेष हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों में नाहन में 98 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं सिल्चर में 87 मिमी और डायमंड हार्बर में 69 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गयी।

23 अगस्त तक, भर के बारिश के आंकड़े में 6% की कमी बनी गयी है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य और दक्षिण भारत में 3%, 9% और 13% की कमी है। जबकि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 1% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।

वर्तमान में मॉनसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, नारनौल, आगरा, वाराणसी, जमशेदपुर, बालासोर से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा क्षेत्र तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर मॉनसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा।

सक्रिय मॉनसून की स्थिति हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर पर संभावित है।

Live status of Lightning and thunder

सामान्य मानसून की स्थिति जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सो पर देखी जाएगी। मॉनसून देश के बाकी हिस्सों में कमजोर रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES