15 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़, ओड़ीशा में कमजोर मॉनसून की स्थिति

June 14, 2018 3:28 PM | Skymet Weather Team


 

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणपश्चिम मॉनसून आगे नहीं बढ़ा। इस प्रकार, मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंडिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपाड़ा और बगदाग्रा से गुज़र रही है। अब मॉनसून अगले कुछ दिनों के दौरान भी आगे नहीं बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटों में, मॉनसून पूर्वोत्तर भारत और केरल के कुछ हिस्सों पर जोरदार रहा। इस बीच, तटीय कर्नाटक, सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।

[yuzo_related]

देश की बारिश का सबसे ज़्यादा योगदाम चेरापूंजी से आया जहां 282 मिमी बारिश हुई, करिपुर 201 मिमी, थ्रिसुर 128 मिमी बारिश हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान, देश भर में 27% अधिक वर्षा हुई। इसके साथ, अब तक देश भर के बारिश का आंकड़ा 1 9 ऊपर है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण की बात करें तो मध्य और दक्षिणी भारत में 56 और 79 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इस बीच, उत्तर भारत और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के बारिश के आंकड़े में 12 और 31 प्रतिशत की कमी है।

अगले 24 घंटों में, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक के हिस्सों में मॉनसून ज़ोरों पर रहेगा। वहीं तटीय कर्नाटक के शेष हिस्सों में सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी जाएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

इस बीच, मॉनसून कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सामान्य से कमजोर के बीच रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES