27 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में बारिश की संभावना

September 26, 2018 4:43 PM | Skymet Weather Team

 

मॉनसून ट्रफ foothills में है लेकिन अभी भी सक्रिय नहीं है जिससे यह मौसम को प्रभावित नहीं करेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून असम और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर सक्रिय रहा। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, ओडिशा और झारखंड में सामान्य मॉनसूनी बारिश हुई। साथ ही, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में भी इसी तरह मॉनसून सक्रिय रहा।

पिछले 24 घंटों में असम के मज़बत में सबसे अधिक 67 (saddsath/सड़सठ) मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह महाराष्ट्र के सांगली में 61 मिमी और असम के तेजपुर 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

26 सितंबर तक देश भर में कुल मॉनसून वर्षा सामान्य से 9 प्रतिशत कम के स्तर पर बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भारत में सामान्य बारिश हुई है और यहाँ पर क्रमश: केवल 1%, 5% और 2% की कमी है। इसके विपरीत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की कमी 24% है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु तथा रायलसीमा के कुछ हिस्सों में सामान्य मॉनसून की स्थिति बनी रहेगी। इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दूसरी ओर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा में मॉनसून कमजोर होगा लेकिन एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा इन भागों में हो सकती है।

जबकि देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून अब शांत हो रहा है जिससे शुष्क मौसम की उम्मीद है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES