14 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: रांची, दार्जिलिंग, गुहाटी में बारिश और तेज हवाएं, दिल्ली में धूल भरी आंधी

April 13, 2019 7:32 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के मध्य भागों पर देखा जा सकता है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में एक-दो जगह बारिश होने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाके जैसे राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में धूल भरी आँधी चल सकती है।

पूर्वी भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी बिहार पर देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी आम पर बना हुआ हुआ है। इसके चलते, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, कूच बिहार, रांची, जमशेदपुर और दार्जिलिंग जैसे शहरों पर बारिश और गरज-बौछारें हो सकती हैं।

मध्य भारत की ओर मुड़ें तो यहाँ गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से केरल तक जा रही है। इसके चलते, खजुराहो, उमरिया, और सतना जैसे जगहों पर एक-दो जगह बारिश और मेघ-गरजना की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 

नीचे दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा मध्य भारत से केरल तक जा रही है। ये अपने साथ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में एक-दो बारिश देगी। वहीं, उत्तरी व दक्षिणी तेलंगाना में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES