8 अगस्त मौसम पूर्वानुमान: विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश; ओडिशा में बाढ़ की संभावना

August 7, 2018 5:17 PM | Skymet Weather Team


पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में जोरदार मानसून की स्थिति बानी हुई है। ओडिशा पर बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में भारी बारिश होगी, जबकि कोलकाता और झारखंड समेत गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश होगी। उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मध्यम बारिश संभव है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी इस सिस्टम का प्रभाव भी देखा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश संभव है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश बढ़ सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

इस बीच, मॉनसून बारिश कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल समेत पश्चिमी तट में बढ़ेगी। हालाँकि, मुंबई में बारिश हलकी ही रहेगी। दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा।

आखिरकार उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसी बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हलकी बारिश की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES