13 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी; दिल्ली, पंजाब में कोहरा

December 12, 2017 6:59 PM|

 

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो जम्मू और कश्मीर पर प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर जा रहा हाई। हालांकि, उत्तर भारत की पहाड़ियों पर मौसमी हलचल जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी, जबकि उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, जम्मू और देहरादून जैसे हिमालय के तराई इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

इस बीच, राजस्थान और हरियाणा पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कम चिह्नित हो गया है। नतीजतन, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में मौसम अब शुष्क हो जाएगा। इसके साथ, न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आएगी जो हवा की ठंडक को और बढ़ाएगी।

दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है हालांकि सूरज निकलते ही आसमान साफ हो जाएगा।

ओडिशा और आस-पास के इलाकों में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र देखा जा सकता है, जिसकी वजह से मध्य और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो असम क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी हिस्सों पर बारिश होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो कोमोरिन क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से तमिलनाडु तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। इसके साथ, हम केरल और दक्षिण तमिलनाडु में बारिश की उम्मीद कर सकते हैं। दक्षिण भारत के शेष हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम ही देखा जाएगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

author image