17 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के आसार

December 16, 2017 6:10 PM | Skymet Weather Team


 

एक पश्चिमी विक्षोभ अपर एयर ट्रफ के रूप में पूर्वी दिशा मे आगे बढ़ रहा है और इस वक़्त उत्तर जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के ऊपर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के भारतीय क्षेत्र से दूर जाने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर बह रही हैं और राजस्थान के ऊपर एक एंटि साइक्लोनिक सर्कुलेसन विद्यमान है।

[yuzo_related]

उम्मीद है कि जम्मू और कश्मीर के उच्च स्तर के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश और बर्फ देखी जा सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के मैदानों पर कुछ जगहों पर पाला पड़ने की उम्मीद है।

पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना है। कुछ स्थानों पर घने कोहरे की भी संभावना है। इन स्थानों पर शीत लहर की भी आशंका जताई जा रही है। ठंडे दिन की स्थिति उत्तरी राजस्थान और पंजाब में प्रबल हो सकती है लेकिन 24 घंटों के बाद यह कम हो सकती है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी है। इस बीच अगले 24 घंटों में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में वृद्धि की संभावना नहीं है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र त्रिपुरा और बांग्लादेश के आसपास स्थित है। पूर्वोत्तर राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में हल्की हवाएं भी बह रही हैं जबकि पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम शुष्क और शांत पूर्वोत्तर हवाएं तेज हो जाएंगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इस बीच पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर घने कोहरे के साथ मध्यम कोहरा और पूर्वी राज्यों पर धुंध का अनुमान है।

Live status of Lightning and thunder

मध्य भारत के बारे में बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान कई भागों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह ठंडी रहेगी और सम्पूर्ण मध्य भारत में धुंध देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश, गुजरात और उससे सटे राजस्थान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच तटीय महाराष्ट्र में दिन के तापमान में वृद्धि देखि जा सकती है।

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों पर शुष्क मौसम की स्थिति की संभावना है। हालांकि दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES