22 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में प्रदूषण, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में घना कोहरा

December 21, 2017 4:21 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। हालांकि इस सिस्टम के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में यूं तो बारिश जैसी गतिविधियां नहीं होंगी लेकिन पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते सड़क, रेल और हवाई परिवहन प्रभावित होगा।

[yuzo_related]

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में भी सुधार कम से कम कल तक नहीं होगा।

मध्य भारत के भागों से बादल छंट गए हैं। शुक्रवार को सभी भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम इन भागों के मौसम को प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएँ आकर्षित नहीं कर पा रहा है।

पूर्वी ठंडी हवाओं के प्रभाव से मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो प्रायद्वीप के पूर्व में बंगाल की खाड़ी पर और दक्षिण में कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं। इन दोनों सिस्टमों के बीच एक ट्रफ भी विकसित हो गया है।

इस मौसमी परिदृश्य के बीच तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहने की संभावना है। केरल में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। दक्षिण भारत के शेष राज्यों में शुष्क मौसम का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES