5 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण भारत में बारिश, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब

December 4, 2018 6:14 PM | Skymet Weather Team


दक्षिण भारत से शुरू करे, इस वक़्त पूर्वी दिशा से सक्रिय हवाएँ चल रही है, जिनके कारण तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वही दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी तेलंगाना के साथ-साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत की ओर बढ़े तो एक anti cyclonic circulation विदर्भ पर बना हुआ है। साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर शुष्क हवाएँ चल रही है, जिनके कारण इन राज्यों में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। हालांकि मध्य प्रदेश पर हल्के बादल छा सकते है।

उत्तर की ओर बढ़े तो, एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर-पश्चिमी दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएँ उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों पर बहेंगी। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुष्क हवाएँ चलेंगी, जिनके कारण सम्पूर्ण पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES