7 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, दिल्ली प्रदूषण में सुधार

December 6, 2017 5:03 PM | Skymet Weather Team


 

पूरे देश में मौसम की स्थिति के बारे में बात करे तो, दक्षिणपूर्व में बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन और प्रभावी होगा और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस मौसम प्रणाली के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर हल्की बारिश शुरू हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में हल्की वर्षा भी संभव है। इस बीच कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर बारिश की तीव्रता भी कम हो जाएगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत की बात करे तो, चक्रवात ओक्खी कमजोर हो गया है और दक्षिणी गुजरात और आस-पास के उत्तर-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर एक ट्रफ के रूप में देखा जा सकता है। हमें उम्मीद है कि गुजरात के कुछ हिस्सों में केवल हल्की बारिश होगी। इस बीच पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे राजस्थान में आंशिक रूप में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के बारे में बात करे तो, मिजोरम और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवती सिस्टम बना हुआ है। हालांकि, किसी भी मौसम की गतिविधि की उम्मीद नहीं है क्योंकि देश के पूर्व और पूर्वोत्तर भागों में नमी कम है। बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम के चलते पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder

उत्तर भारत में, उत्तर-पश्चिम की और से शुष्क और ठंडी हवाएं देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानों पर चल रही है। यह अनुमान लगाया गया है कि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी और दिन का तापमान 1°C से 2°C तक बढ़ सकता है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर कोहरे या धुंध की भी उम्मीद है। हालांकि, हवा की गति में वृद्धि के कारण दिल्ली पर प्रदूषण में कमी आ सकती है

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES