11 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: शिमला, नैनीताल, मनाली, श्रीनगर, में बारिश और बर्फबारी, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ में वर्षा

February 10, 2018 5:37 PM | Skymet Weather Team


 

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आस पास बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के ऊपर देखा जा सकता है।

यह मौसमी सिस्टम पूर्व दिशा में आगे बढ़ेंगे और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों को प्रभावित करेंगे। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इन स्थानो पर हिमस्खलन और तेज ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और मेघगर्जना के साथ बौछारे होंगी।

[yuzo_related]

दिल्ली में आंशिक बादल के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है साथ ही लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की गतिविधि शाम के समय शुरू हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के ऊपर बंगाल की खड़ी और अरब सागर से आई हवाओं का संगम हो रहा है। इस मौसमी गतिविधि के चलते, मध्य भारत में बारिश की उम्मीद है। साथ ही विदर्भ और मराठवाडा में ओले गिरने की भी संभावना है। मुंबई के मौसम की बात करे तो, यहाँ दिन गर्म और उमस भरा होगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन सुबह के समय पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा परेशान कर सकता है। कोलकाता में दिन उमस भरा होगा जबकि पटना में बादल छाए रहेंगे।

तटीय और दक्षिण कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानो पर बारिश की उम्मीद है। साथ ही तमिलनाडू के दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश केरल से लेकर कर्नाटक तक बनी हुई ट्रफ रेखा के कारण होगी।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना है। हैदराबाद में बादल छाए रहेंगे और एक दो स्थानो पर हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि चेन्नई में मौसम शुष्क और उमस भरा रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES