11 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश

February 10, 2019 5:28 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत उत्तर भारत से। एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हुआ है। इन सिस्टम्स के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच उत्तरपश्चिमी दिशा से आने हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन भागों पर हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

मध्य भारत में शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएँ चलेंगी, इसलिए मौसम शुष्क ही बना रहेगा। रात के समय ठंड का ज़ोर ज्यादा रहेगा। दूसरी ओर, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी आएगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में शुष्क और ठंडी हवाएँ रही है इसलिए मौसम ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिणी असम पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी असम, नागालैंड और मणिपुर पर हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी भारत में एक ट्रफ रेखा मालदीव से कोंकण गोवा तक जा रही है, इसलिए केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES