13 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में जारी रहेगी बर्फबारी, मैदानों में बढ़ेगा पारा

February 12, 2018 7:51 PM|

 

ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जैसा मौसम बनी थीं। अब अधिकांश जगहों पर फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा।

इस बीच उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। सोमवार तक पर्वतीय राज्यों में इसने अच्छी वर्षा और बर्फबारी दी है। अब कुछ कमजोर हो रहा है। हालांकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल भी हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात जारी रहने की संभावना है।

[yuzo_related]

पहाड़ों से एक बार फिर से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी भागों में पहुंचेगी। इसके चलते मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा और रात के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि दिन में धूप के प्रभाव से अधिकतम तापमान ऊपर जाएगा।

दिल्ली में आंशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क होगा। लखनऊ में भी मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि आंशिक बादल बने रहेंगे।

मध्य भारत में भी अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क होने का अनुमान है। हालांकि छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर गर्जना हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन का तापमान अब ऊपर का रुख करेगा।

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो..... पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी भारत के अधिकांश भागों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की वर्षा की गतिविधियां संभावित हैं। यहाँ कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क होगा। पटना में भी बादलों के बीच शुष्क मौसम के ही आसार हैं।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

आखिर में दक्षिणी राज्यों के मौसम का हाल। यहाँ केरल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों में दिन में गर्मी महसूस की जा सकती है।

चेन्नई में दिन गर्म और शुष्क रहेगा। बंगलुरु और हैदराबाद में भी मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी अपेक्षित है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

author image