21 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में जारी रहेगी बारिश, दिल्ली प्रदूषण में सुधार

February 20, 2019 8:23 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है, इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी देंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहेगी। बारिश के चलते, दिल्ली प्रदूषण में सुधार आ सकता है।

मध्य भारत की ओर बढ़ें, तो यहाँ मौसम शुष्क ही रहेगा। हवाओं के कोंफ्लुएंस के कारण, छतीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, एक-दो जगह हल्की बारिश जरूर हो सकती है। मध्य भारत में तापमानों में कोई खास बदलाव आगे नजर नहीं आ रहा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें, तो झारखंड के हिस्सों में, हल्की बारिश हो सकती है। बाकी सभी भागों में, मौसम शुष्क ही रहेगा। ओड़ीशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों में, कुछ जगह धुंद छाई रहेगी। साथ ही, असम पर बने कमजोर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते, यहाँ छुट-पूट बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अंत में, दक्षिण भारत की ओर बढ़ें तो, पिछले 48 घंटों में बारिश के बाद अब आखिरकार यहाँ मौसम फिरसे शुष्क हो जाएगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES