22 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश; दिल्ली में मौसम शुष्क

February 21, 2019 8:32 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत उत्तर भारत से, एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों तक जा रही है, जिस कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, साथ ही पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भाग और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों पर बारिश हो सकती है। हालांकि जम्मू कश्मीर, उत्तरी राजस्थान और बाकी पंजाब, हरियाणा, साथ ही दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा।
इस बीच उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण, राजस्थान, पश्चिमी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री से गिरकर 10 से 14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किए जाएंगे।  

मध्य भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएँ चलेंगी जिनसे, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा साथ ही मुंबई में तापमान गिरेंगे। यहाँ न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किए जाएंगे, दूसरी ओर अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच पहुँच जाएंगे।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और उसके आसपास बना हुआ है, इसलिए अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी पूर्वोत्तर भारत पर मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण में, एक anti- cyclone तेलंगाना और उसके आसपास बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से शुष्क हवाएँ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर बहेंगी, जिनकी वजह से दक्षिण राज्यों के अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किए जाएंगे। दूसरी ओर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा पर तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच पहुँच जाएंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES