28 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

February 27, 2019 6:49 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इस क्षेत्र पर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बह रही हैं जिसके कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमानों में कमी आई है। आगे भी, न्यूनतम तापमानों में कमी आती रहेगी हालांकि साफ आसमान और तेज़ धूप के कारण दिन के तापमान बढ़ सकते हैं।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में, एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिण भारत तक जा रही है। इन सिस्टमों के चलते, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओड़ीशा और उत्तर-पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। पूर्वी बिहार और झारखंड में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

मध्य भारत में, इस समय ठंडी और शुष्क हवाएँ बह रही हैं। इसके चलते, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन यहाँ बारिश की संभवना फिलहाल नहीं है।

अंत में दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा पूर्वी भारत से आंध्र प्रदेश तक आ रही है। यह आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देगी। तेलंगाना और कर्नाटक में

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES