7 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में वर्षा, दिल्ली में रहेंगे बादल

February 6, 2018 8:20 PM|

 

शुरुआत देश के प्रमुख शहरों के मौसम पूर्वानुमान से। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क होगा। मुंबई में दिन गर्म और उमसभरा होगा। बंगलुरु में हल्की वर्षा हो सकती है जबकि हैदराबाद में साफ और सुहावना मौसम लगातार जारी रहेगा। कोलकाता में दिन में हल्की गर्मी आपको महसूस होगी जबकि चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जाएगी।

सम्पूर्ण भारत के मौसम पर नज़र डालें तो..... दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य भारत के लगभग सभी भागों में कल भी बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में एक में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर मौसमी हलचल दिखेगी। इस समय बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में और इससे सटे श्रीलंका के तटों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ उत्तरी तमिलनाडु तक बन गई है। एक अन्य ट्रफ कर्नाटक और केरल के तटों पर भी बनी हुई है।

दोनों सिस्टमों के प्रभाव से केरल के दक्षिणी हिस्सों और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण से चलते हैं उत्तर की ओर-------जम्मू कश्मीर के पास से एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। हालांकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी कल भी जारी रहेगी।

मैदानी भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय भी कोहरा नहीं होगा।

आखिर में जानते हैं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल।

अरुणाचल प्रदेश और असम के ऊपर भी हवाओं में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, ऊपरी असम और उत्तरी नागालैंड में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

author image