8 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: सम्पूर्ण भारत में बारिश; दिल्ली व राजस्थान में मौसम शुष्क

February 7, 2019 7:50 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

साथ ही, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ भागों पर बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली और राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक ट्रफ रेखा झारखंड से दक्षिणी प्रायद्वीप तक जा रही है। इसके चलते, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी असम पर एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

मध्य भारत की बात करें तो यहाँ भी मौसम कुछ इसी तरह बना रहेगा। छतीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा में रात के तापमान गिरेंगे।

href="https://www.skymetweather.com/lightning-and-thunderstorm-across-india-live-status/">

अंत में दक्षिण भारत की बात करें तो, एक कोंफ्लुएंस ज़ोन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर देखा जा सकता है। ये अपने साथ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक व केरल में एक-दो जगह बारिश देगा। शेष सभी जगहों पर मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES