9 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली सहित उत्तर भारत में शुष्क मौसम, बिहार, झारखंड में बढ़ेगा पारा

February 8, 2018 6:59 PM | Skymet Weather Team


 

उत्तरी पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चल रही हैं जिसके चलते पंजाब से लेकर दिल्ली तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी जबकि रात के तापमान में कुछ गिरावट दिखाई देगी। दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। लखनऊ और जयपुर में धूप खिली रहेगी और दिन में हल्की गर्मी होगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में असम से बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ पूर्वोत्तर राज्यों में पहुँच रही हैं, जो कुछ स्थानों पर वर्षा दे सकती हैं। विशेष रूप से असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

[yuzo_related]

शेष पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। कोलकाता और पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की गर्मी के साथ शुष्क मौसम जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिन के तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कल से इसमें फिर से वृद्धि होगी क्योंकि अब आसमान साफ और मौसम शुष्क हो गया है।

मुंबई में तेज़ धूप के बीच दिन हल्का गर्म होगा। इंदौर में रात और सुबह के समय ठंडक रहेगी और दिन सुहावना होगा।

दक्षिण भारत में पहले की तरह ही अरब सागर में बनी ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा एक ट्रफ दक्षिणी श्रीलंका तक बनी हुई है। इन सिस्टमों की सक्रियता के चलते दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं।

Live status of Lightning and thunder

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण के प्रमुख शहरों की बात करें तो बंगलुरु में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी जबकि चेन्नई और हैदराबाद में दिन में मौसम गर्म और उमसभरा रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES