15 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में कोहरा; कश्मीर, हिमाचल में बारिश

January 14, 2018 3:42 PM | Skymet Weather Team


 

उत्तर भारत में मौसम की स्थिति के बारे में बात करे तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों के उच्च स्तरों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

[yuzo_related]

इस बीच शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में चल रही है। इसलिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मध्यम कोहरे की उम्मीद है।

मध्य भारत की बात करें तो यहाँ मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा जारी रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार में शीत दिन की स्थिति भी देखी जाएगी।

Live status of Lightning and thunder

इस बीच पूर्व बांग्लादेश और असम के आस-पास बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी देगा। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे ऊपरी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरे की उम्मीद है।

दक्षिण भारत की ओर रुख करें तो पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप पर मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। इस बीच दक्षिण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES