18 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू

January 17, 2019 7:04 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत उत्तर भारत से करें तो, एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देने जा रहा है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। हालांकि उत्तराखंड और उत्तरी मैदानी इलाकों पर मौसम शुष्क ही रहेगा। इस बीच इस सिस्टम के कारण हवा अपनी दिशा बदलेगी जिससे मैदानी भागों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी आएगी। न्यूनतम तापमान 1 से 6 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाएगा। दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में लगातार बना रहेगा।  

मध्य भारत में, एक anti-cyclone दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे गुजरात पर बना हुआ है जिसके कारण सम्पूर्ण मध्य भारत पर शुष्क मौसम बना रहेगा। यहाँ तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा, हालांकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान बढ़कर 24 से 33 डिग्री के बीच पहुँच जाएगा।

इसी तरह पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी  शुष्क मौसम ही बना रहेगा। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और यह 8 से 11 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण में कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि नहीं हो रही है इसलिए शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। हालांकि तटीय कर्नाटक और केरल में गर्माहट ज़्यादा महसूस की जाएगी क्यूंकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच पहुँच जाएगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES