9 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में बारिश

July 8, 2017 6:46 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तर भारत कि बात करे तो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर से उत्तरपूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। जबकि एक चक्रवती हवाओ का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान औए आस पास के इलाको पर बना हुआ। एक ट्रफ रेखा भी इस्स सिस्टम से तराई वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन सिस्टमो के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानो पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम बना रहेगा है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहो पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

पूर्व और पूर्वोत्तर की बात करें तो, एक चक्रवती हवाओ का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार बना हुआ है जिससे एक ट्रफ रेखा पूर्वी असम तक बनी हुई है। इसी सिस्टम से एक और ट्रफ रेखा झारखंड होते हुए दक्षिणी तटीय ओड़ीशा तक जा रही है। जिसके चलते बिहार के तराई वाले क्षेत्र, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। वही पश्चिमी असम और उससे सटे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई हिस्सो में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी बचे क्षेत्रो, अरुणाचल प्रदेश, और बाकी बचे पूर्वोत्तर राज्यो में मध्यम बारिश होने की संभावना। झारखंड और गंगिए पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश कि की उम्मीद है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भी बारिश माध्यम वर्षा वो सकती है।

मध्य भारत का रुख करे तो किसी भी प्रभावी मौसमी सिस्टम के ना होने के कारण कच्छ, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुस्क बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunder

पश्चिमी तट पर एक ट्रफ रेखा कोंकण गोवा से पूर्वी केरल तक बनी हुई है, जो कमजोर हो गयी है। जिसकी वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि, दक्षिण कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में माध्यम बारिश के आसार है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु में मौसम शुष्क होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES