11 जून का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात वायु हुआ तीव्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, गोवा को करेगा प्रभावित

June 10, 2019 8:48 PM | Skymet Weather Team

Deep Depression अब जल्द ही Cyclone यानि चक्रवात का रूप ले लेगा। चक्रवात ‘वायु’ मध्य-पूर्वी अरब सागर पर बनेगा जो जल्द ही उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा में गुजरात की ओर आगे बढ़ेगा। ये अपने साथ केरल पर हल्की से मध्यम बारिश लाएगा। एक-दो जगहों पर तेज़ बारिश भी हो सकती है। वहीं, तटीय कर्नाटक पर भरी वर्षा ही उम्मीद है।

प्रायद्वीप के आंतरिक हिस्सों में भी कुछ वर्षा की उम्मीद है। इस बीच, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक सहित बेंगलुरु और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। रायलसीमा, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी एक-दो जगहों पर ये चक्रवात बारिश देगा।

मध्य भारत की बात करें तो, अब चक्रवात वायु के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीट वेव से कुछ राहत मिलेगी। साथ ही, राजस्थान के पूर्वी भागों, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छतीसगढ़, विदर्भ और मराठवाडा में एक दो जगह धूल भरी आँधी और बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है।

कोंकण व गोवा और मुंबई में भी हल्की से मध्यम बारिश आगे क्रम में है। पश्चिमी तट से सटे समुद्री हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।

मॉनसून आखिरकार पूर्वोत्तर भारत पर दस्तक दे चुका है और इस समय यहाँ दक्षिणी हिस्से पर बारिश दे रहा है। इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा पंजाब से गंगीय पश्चिम बंगाल तक जा रही है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

साथ ही, पूर्वी हवाएँ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में नमी को बढ़ावा दे रही हैं। इसके साथ ही, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह पर भारी बारिश की भी संभावना है।
पूर्वी बिहार और तटीय ओड़ीशा में भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

अंत में, उत्तर भारत की बात करें तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है, साथ ही एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। ये सिस्टम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और गरज-बौछारें देंगे।

साथ ही, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी एक-दो जगह धूल भरी आँधी और बारिश की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES