19 जून मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा में गरज के साथ हल्की वर्षा; राजस्थान, गुजरात में शुष्क व गर्म मौसम

June 18, 2018 7:21 PM | Skymet Weather Team

 

मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही यहाँ से एक ट्रफ उत्तराखंड तक सक्रिय है। इन सिस्टमों के प्रभाव से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बहुत हल्की बारिश के आसार हैं।

दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में लोगों को शुष्क मौसम के साथ तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मध्य भारत में कुछ स्थानों पर मौसम में हलचल होगी। यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश से गोवा तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

[yuzo_related]

इसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि कोंकण गोवा में मध्यम मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

मुंबई में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र के शेष भागों और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

दक्षिणी राजस्थान और कच्छ सहित गुजरात के सभी भागों में राहत की बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। इन भागों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा।

रुख पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम का....

असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से असम, मेघालय, सिक्किम और हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के शेष राज्यों में भी हल्की से मध्यम मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है। झारखंड, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों वर्षा होने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

पश्चिमी तटों पर एक ट्रफ लगातार सक्रिय है जिससे मॉनसून के कमज़ोर होने के बाद भी तटों पर विशेषकर केरल, तटीय कर्नाटक में रुक-रुक कर वर्षा जारी रहेगी। इन भागों में भारी बारिश भी हो सकती है।

कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में हल्के बादल दिखेंगे जिससे हल्की वर्षा हो सकती है। तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES