10 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, राजस्थान व पंजाब में बारिश

March 9, 2019 8:30 PM | Skymet Weather Team

एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और साथ लगे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ भागों में हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही, मैदानी इलाकों में रात और दिन के तापमानों में बढ़त आ सकती है।

पूर्वी भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओड़ीशा तट पर बना हुआ है। इसके चलते, पश्चिम बंगाल, बालासोर, भद्रक और बाड़ीपारा में गरज-बौछारों के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश और साथ लगे असम में भी बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

मध्य भारत में, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से दक्षिणी नम हवाएँ बह रहीं हैं। इसके चलते, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छतीसगढ़ और गुजरात में तापमान बढ़ेंगे। विदर्भ में कई जगह पर लू भी चल सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश में गुना, शिवपुरी और ग्वालियर जैसी जगहों पर एक-दो जगह गरज-बौछारें हो सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 

नीचे दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा दक्षिणपूर्वी अरब सागर से दक्षिणी महाराष्ट्र तक जा रही है। ये अपने साथ, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में बारिश और गरज के साथ बौछारें लाएगी। बारिश के कारण तमिलनाडु और कर्नाटक में गर्मी में अब राहत आएगी। वहीं, नमी बढ्ने के कारण, उत्तरी तेलंगाना में हीट वेव की स्थिति उत्तपन हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES