4 मई का मौसम पूर्वानुमान: फ़ानी देगा पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड में भारी बारिश

May 3, 2019 7:28 PM | Skymet Weather Team

ओड़ीशा पर लैंडफाल करने के बाद अत्यंत भीषण तूफान फ़ानी अब कमजोर हो गया है और और एक डीप डिप्रेशन के रूप में पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों पर देखा जा सकता है। इसके चलते, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड में भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। अब असम और मेघालय में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। वहीं, बाकी के उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी और आंतरिक ओड़ीशा में हल्की बारिश होगी वहीं, उत्तरी जिले जैसे भूबनेस्वर, बरिपदा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो, यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते, उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-बौछारों का अनुमान है। वहीं, उत्तरी छतीसगढ़ में भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, मराठवाडा और विदर्भ में मौसम शुष्क और गरम ही रहेगा।

एक ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से उत्तरी अरब सागर तक जा रही है। इसके चलते, कोंकण व गोवा में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई में एक-दो जगह हल्की बारिश आगे क्रम में है। वहीं, विदर्भ में एक-दो जगह हीट वेव की स्थिति अभी भी बनी रहेगी।

उत्तर भारत की बात करें, तो यहाँ कोई भी मौसम गतिविधी फिलहाल नहीं बनी हुई है। इसके चलते, पहाड़ों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिट-पुट बारिश हो सकती है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में, मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में तापमान एक बार बढ़ेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

नीचे दक्षिण भारत में, मौसम शुष्क ही बना रहेगा क्यूंकी यहाँ कोई भी मौसम गतिविधी नहीं बनी हुई है। हालांकि, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES