18 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: केरल व लक्षद्वीप में वर्षा, तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव

October 17, 2016 5:53 PM | Skymet Weather Team

 

बारिश के संदर्भ में अगर इस समय के भारत के मौसम को देखें तो दक्षिणी भारत के भागों में ही अच्छी वर्षा हो रही है। लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

तमिलनाडु से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर कई जगह वर्षा हो सकती है।

प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

पूर्वोत्तर में त्रिपुरा के ऊपर एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो त्रिपुरा और मिज़ोरम में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा दे सकता है। पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

गुजरात के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से आर्द्र हवाएँ गुजरात पर पहुँच रही हैं। साथ ही उत्तर-और उत्तर-पश्चिम से चलने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं का प्रवाह भी इन भागों तक बना हुआ है जिससे कुछ भागों में कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है।

इस बीच समूचे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ मंगलवार को भी चलती रहेंगी। इन भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अगले 2 दिनों तक तापमान में किसी फेरबदल के आसार फिलहाल नहीं हैं। दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय मौसम ठंडा बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES