26 सितंबर मौसम पूर्वानुमान: कोलकाता, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड में वर्षा

September 25, 2018 6:18 PM | Skymet Weather Team


उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की वर्षा की उम्मीद है, जम्मू-कश्मीर के एक दो स्थानों पर वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

अब शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम शुष्क हो जाएगा।

इसके अलावा, देश के केंद्रीय हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के साथ कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना है।

इसी बीच, पूर्व मध्य अरब सागर और इससे सटे कर्नाटक तट पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र की वजह से बेंगलुरू सहित कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना है। इस बीच, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही हैदराबाद सहित तेलंगाना के एक दो स्थानों में वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अंडमान सागर पर एक चक्रवाती हवाओं के के कारण हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अंत में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा जा रही है जिसकी वजह से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इस बीच, कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूर्वी झारखंड में बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES