16 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में तेज़ गर्मी; गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

September 15, 2017 6:03 PM | Skymet Weather Team


 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा हिमालय के तराई क्षेत्रों में बना हुआ है। लेकिन यह सक्रिय नहीं है जिसके चलते मैदानी इलाकों में मॉनसून पूरी तरह से शांत पड़ा है। अनुमान है कि कल भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाएँ चलेंगी। मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

पूर्वी भारत में मॉनसून की अक्षीय रेखा झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में है। इन सिस्टमों के प्रभाव से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभव है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश कम हो जाएगी और हल्की वर्षा कुछ स्थानों पर जारी रह सकती है। ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर मध्यम मॉनसून बौछारें गिर सकती हैं।

[yuzo_related]

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से अरब सागर के उत्तर-पश्चिम तक एक ट्रफ विकसित हो गया है। कोंकण से केरल तक पश्चिमी तटों पर भी एक ट्रफ बना हुआ है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा और दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के शेष भागों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत में उत्तरी कर्नाटक के तटवर्ती और आंतरिक हिस्सों तथा केरल में अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय और रायलसीमा क्षेत्र तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली को छोडकर भारत के अन्य प्रमुख महानगरों में मॉनसूनी हलचल रहेगी। मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में हल्की वर्षा के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES