24 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में हो सकती है भारी वर्षा; दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार में हल्की बारिश

September 23, 2017 8:16 PM | Skymet Weather Team


 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके चलते जम्मू कश्मीर कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड और इससे सटे हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश रविवार की सुबह तक जारी रह सकती है। धीरे-धीरे बारिश में कमी आ जाएगी।

मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तरी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए मणिपुर तक पहुँच रही है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, उत्तरी हरियाणा, पंजाब के उत्तर और पूर्वी हिस्सों तथा दिल्ली में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की मॉनसून बौछारें देखने को मिल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। मणिपुर, मेघालय और असम में मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। जबकि पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

गंगीय पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है। इस ट्रफ के प्रभाव से तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। बंगलुरु सहित कर्नाटक और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder

मध्य भारत में गुजरात और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है जो आर्द्र हवाओं को मध्य भारत में आने में रुकावट बनेगा। इस परिदृश्य के बीच महाराष्ट्र के शेष सभी भागों, गुजरात, इससे सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES