5 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में शुष्क मौसम; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत में वर्षा

September 4, 2017 7:45 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हुआ है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से पंजाब और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

इस बीच दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलेंगी और मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की ओर चलें तो हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी मॉनसून की अक्षीय रेखा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल के हिमालयी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

पश्चिम बंगाल पर बने सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तटीय ओड़ीशा तक बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिणी तटीय ओड़ीशा पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

[yuzo_related]

तटीय ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो यहाँ दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार हैं।

हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों वर्षा हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत में भी वर्षा होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

केरल, तेलंगाना, कोंकण गोवा और आंतरिक महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES