4 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद

November 3, 2019 8:06 PM | Skymet Weather Team

अरब सागर पर इस साल का चौथा चक्रवाती तूफान ‘महा’ प्रभावी होते हुए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। अब तक यह तूफान उत्तर-पश्चिमी दिशा में जा रहा था लेकिन 4 नवंबर की सुबह यह अपना रास्ता बदलेगा क्योंकि इसकी मंज़िल तो गुजरात है।

इसके गुजरात पहुंचे में अभी वक़्त है लेकिन इस तूफान का असर तटीय भागों में तेज़ हवाओं और ऊंची लहरों के रूप अब दिखाई देने लगेगा। फिलहाल मध्य भारत पर इस तूफान के कारण मौसम बदल रहा है। उम्मीद है कि दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। मुंबई में भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

गुजरात में भी दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। हवाएँ भी चलने की उम्मीद है। उत्तर भारत में दिल्ली का प्रदूषण सुर्खियां बनता रहा है। 3 नवंबर को प्रदूषण चरम पर पहुँच जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक इस साल के सबसे खराब स्तर पर पहुँच गया। कई स्थानों पर Air quality index 900 के आसपास दर्ज किया गया।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

हालांकि जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ने वाला है जिससे दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ आएंगी और प्रदूषण कुछ साफ होगा। आगे जाते-जाते पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश दे सकता है।

दक्षिण का रुख करें तो.... एक नया मौसमी सिस्टम उत्तरी अंडमान सागर पर बन रहा है। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के बाद का पहला चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बारे में अन्य वीडियो में विस्तार से बात होगी।
फिलहाल इस सिस्टम के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा दक्षिण भारत पर मिनी मॉनसून सक्रिय रहेगा। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर जारी रहेगी।आखिर में ज़िक्र पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का। बांग्लादेश और आसपास बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES