9 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात तूफान बुलबुल देगा आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल पर भारी बारिश

November 8, 2019 6:03 PM | Skymet Weather Team

बेहद भीषण चक्रवात तूफान बुलबुल इस समय उत्तरी दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते, उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल तट पर समुद्री हालात बेहद खराब बने रहेंगे। उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर भारी से बेहद भारी बारिश संभव है।

वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल पर भारी से बेहद भारी बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओड़ीशा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगह बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही, बाकी पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी झारखंड के कुछ भागों में एक-दो जगह बारिश की संभावना है।

साथ ही, मध्य भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी गुजरात और साथ लगे कोंकण पर बना हुआ है। इसके चलते, दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदरभा, कोंकण व गोवा, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगह बारिश संभव है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

नीचे दक्षिण भारत में, तमिल नाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मौसम लगभग शुष्क रहेगा। वहीं, उत्तर तटिय आंध्र प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना है।

अंत में उत्तर भारत की बात करें तो, अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। साथ ही, उत्तरी मैदानी भागों में ठंडी उत्तरी हवाएँ बह रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के अवशेष जम्मू-कश्मीर और हिमचल प्रदेश पर एक-दो जगह बारिश और बर्फबारी दे सकते हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिमी मैदानों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। साथ ही यहाँ पर न्यूनतम तापमानों में कुछ डिग्री की कमी आ सकती है। दिल्ली NCR में प्रदूषण सूचकांक एक बार फिर खराब के बेहद खराब श्रेणी में ही मापा जाएगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES