6 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: पुणे, महाबलेश्वर में भारी बारिश की संभावना, बेंगलुरु में मध्यम वर्षा के साथ दिल्ली में मौसम लगभग शुष्क

October 5, 2019 6:50 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत करते हैं दक्षिण भारत से जहां एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों और तेलंगाना के आसपास के भागों में स्थित है। इस क्षेत्र से कोमोरिन क्षेत्र तक विंड डिस्कोंटीनुइटी देखने को मिल सकती है।इन प्रणालियों को मद्देनजर रखते हुए, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वर्षा हो सकती है जबकि तमिलनाडु के कुछ कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी।

बेंगलुरु में मध्यम बारिश और गरज के साथ आरामदायक मौसम देखने को मिलेगा। चेन्नई में गर्म और आर्द्र मौसम के साथ हल्की बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहेंगे। वही हैदराबाद में बादल छाए रहने के साथ आरामदायक मौसम देखने को मिलेगा, और साथ ही मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

देश के पूर्वी भागों में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर झारखंड और पश्चिम बंगाल के निकटवर्ती भागों में स्थित है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन हाल ही में झारखंड के दक्षिणी हिस्सों और आस-पास के ओडिशा में विकसित हुआ है। इन प्रणालियों के चलते, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश होगी। जबकि पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों में अलग-अलग क्षेत्रों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म हो सकता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

कोलकाता का मौसम गर्म और आर्द्र रहेगा, बादल छाए रहेंगे, और देर शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है।देश के मध्य भागों में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उत्तर ओडिशा पर है और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों में एक और चक्रवात देखा जा सकता है। इन प्रणालियों की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। जबकि मध्य महाराष्ट्र के मध्य भाग जैसे पुणे और महाबलेश्वर में भारी वर्षा हो सकती है। मुंबई शहर में हल्की बारिश की संभावना के साथ मौसम गर्म रहेगा और बादल छाए रहेंगे।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के मिश्रण के कारण, मध्य प्रदेश और गुजरात के दक्षिण-पश्चिम भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वही मध्य प्रदेश के बाकी हिस्से सूखे और गर्म हो सकते हैं।
अंत में, उत्तर भारत में, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इस प्रणाली के मद्देनजर, उत्तर जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि उच्चतर स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।उत्तर पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के बहने के कारण उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान का मौसम गर्म और शुष्क होगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES