1 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व मुंबई में बारिश का अनुमान

August 31, 2019 7:24 PM | Skymet Weather Team


मध्य भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश में देखा जा सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब से मध्य भारत होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है।इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पाकिस्तान और साथ लगे गुजरात पर बना हुआ है। ये सिस्टम अपने साथ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश लाएँगे। एक-दो जगह पर भारी बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश में अब कमी आएगी।

दूसरी ओर गुजरात में बारिश बढ़ जाएगी और यहाँ कई जगह मध्यम बारिश देखी जा सकती है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व मुंबई जैसी जगहों में अच्छी बारिश का अनुमान है। नीचे दक्षिण भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप पर देखा जा सकता है। अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तरी आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, कर्नाटक व रायलसीमा में कुछ जगह बारिश होगी तो तमिलनाडु में अब बारिश में कमी आएगी। देश के पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। साथ ही इस क्षेत्र में पूर्वी हवाएँ बह रही हैं। इसके चलते, पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दक्षिणी ओड़ीशा पर मध्यम बारिश देखी जा सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के अलावा मौसम में उमस बनी रहेगी।

अंत में उत्तर भारत में, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पंजाब पर बना हुआ है। व मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिणी पंजाब होते हुये देश के मध्य भागों से होते हुए गुजर रही है। इसके चलते दक्षिणी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएँ सामने आ सकती हैं। जामु-कश्मीर में भी एक-दो जगह हल्की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। उत्तरी पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी व मध्य राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में एक-दो जगहों पर बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES