Delhi Rains: दिल्ली में बारिश के आसार, सप्ताहांत के बाद भी बरसते रहेंगे बादल

By: skymet team | Edited By: skymet team
May 7, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में बारिश के आसार, फोटो: The New indian Express

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है। दिल्ली/एनसीआर की किसी भी वेधशाला में बारिश दर्ज नहीं हुई। यहां तक कि राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सटे हिस्सों में भी मौसम शांत रहा। बता दें, बारिश सिर्फ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तराई क्षेत्रों तक ही सीमित थी। देहरादून और सुंदरनगर में 6 मई की शाम और रात में मध्यम बारिश हुई थी।

तापमान में गिरावट दर्ज

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में 6 अप्रैल का अधिकतम तापमान 36°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3°C कम था। वहीं, पालम हवाई अड्डे पर तापमान और भी कम 34.5°C रहा, जो सामान्य से करीब 6°C नीचे रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया।

मौसम सिस्टम में मामूली बदलाव

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसमी हालातों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है। पहले जो चक्रवाती परिसंचरण उत्तरपूर्वी राजस्थान पर बना था, वह अब निचले स्तरों पर उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गया है। इसके चलते पूर्व-पश्चिम ट्रफ दिल्ली से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसक गया है। सतही और निचले स्तरों पर हवाएं पूर्वी दिशा से चल रही हैं। यह ट्रफ अगले 24 घंटों में फिर से उत्तर की ओर खिसक कर दिल्ली के करीब आ सकता है।

आज बारिश की संभावना नहीं

आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की कोई विशेष संभावना नहीं है। हालांकि, कल यानी 8 मई से ट्रफ के फिर से नजदीक आने के कारण 8 से 10 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की और कम समय के लिए बारिश हो सकती है। इसके बाद, चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों की ओर खिसकने की संभावना है, जिससे 11 से 13 मई के बीच मौसम गतिविधियों का दायरा और तीव्रता बढ़ेगी।

अगले कुछ दिन तापमान सामान्य से कम रहेगा

अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान दबा रहेगा। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है, जिसमें 1°C का मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। 14 मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी और महीने के तीसरे सप्ताह में प्री-मानसून की सामान्य गर्मी तेज हो जाएगी।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है