गुजरात में शुष्क और गर्म मौसम, जानें किन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

By: Skymet team | Edited By:
Feb 11, 2025, 6:37 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

गुजरात में बढ़ रही गर्मी, फोटो: Canva

गुजरात में इस सप्ताह गर्मी का असर तेज़ होने वाला है। मध्य सप्ताह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी, जो पूरे सप्ताह जारी रहेगी। गर्म मौसम की स्थिति अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। गुजरात के आंतरिक हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि तटीय क्षेत्रों में कम बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में उमस के कारण असहज मौसम बना रहेगा।

इन शहरों में सामान्य से अधिक तापमान: गुजरात के अधिकांश आंतरिक हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, डीसा, सुरेंद्रनगर और राजकोट में तापमान सामान्य से 3°-4°C अधिक रिकॉर्ड हुआ है। आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य गुजरात में तापमान का यह अंतर और बढ़ सकता है।

इस कारण हो रहा तापमान में बदलाव: गुजरात में तापमान में उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है। राजस्थान से आने वाली एंटीसाइक्लोनिक (Anticyclonic) हवाएं अगले दो दिनों तक गुजरात के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित करेंगी। इसके बाद, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव में बदलाव होगा। साथ ही, उत्तर और पूर्वी अरब सागर में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट के पास एक प्रतिचक्रवात (एंटीसाइक्लोन) का असर दिखाई देगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से गुजरात में तापमान बढ़ेगा।

तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में तापमान का अंतर: गुजरात के निचले स्तरों में हवाएं पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी दिशा में बदल जाएंगी। ये हवाएं सिंध-पाकिस्तान और उत्तर अरब सागर से आएंगी।तटीय क्षेत्रों (सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात) में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा, जहां द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, ओखा, वेरावल, सोमनाथ, भावनगर और सूरत में अधिकतम तापमान 30°-32°C के आसपास रहेगा। वहीं, आंतरिक क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और गुरुवार से लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी: गुजरात के जिन इलाकों में सबसे अधिक तापमान बढ़ने की संभावना है। उनमें कच्छ क्षेत्र का भुज, नलिया, कांडला, सौराष्ट्र क्षेत्र का राजकोट, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, अमरेली शामिल हैं। साथ ही उत्तर गुजरात का डीसा, पाटन, मेहसाणा, पालनपुर और मध्य गुजरात का अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, आनंद, गोधरा के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्र भी भीषण गर्मी पड़ेगी। इन इलाकों में तापमान 36°-37°C तक पहुंच सकता है।

गर्मी का असर और राहत की उम्मीद: गुजरात में गर्मी का दौर इस सप्ताह के मध्य से अगले सप्ताह के मध्य तक लगभग 6-8 दिनों तक बना रहेगा। लेकिन, इस दौरान रात का तापमान राहत देगा और आरामदायक स्तर पर रहेगा। हालांकि, दिन में गर्मी और उमस के कारण असहज मौसम की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस होगा। इसलिए, गुजरात में अगले कुछ दिनों में गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources