[Hindi] मायानगरी मुंबई में अच्छी बारिश के आसार, अरब सागर में बने चक्रवात दिलाएगी राहत

June 9, 2019 7:22 PM | Skymet Weather Team

केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगमन के बाद अब मुंबई वालों की निगाहें मुंबई में मॉनसून के आगमन पर है। क्यूंकि, एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के बावजूद, कल यानि 8 मई को सपनों की नगरी मुंबई का मौसम बहुत गर्म और उमस भरा रहा।

इस समय एक प्रमुख मौसम प्रणाली आने के करीब है, जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि मुंबई में एक बार फिर से बारिश दस्तक देने के लिए तैयार है।

Also Read In English: Mumbai rains to come up as Cyclone brewing in Arabian Sea

स्काइमेट के अनुसार, एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल के तटीय भागों तक फैला हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे सटे हुए क्षेत्रों में क निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।

यह मौसम प्रणाली और भी अधिक तेज होगी और कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय भागों की तरफ उत्तर / उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ना शुरू कर देगी। जिसके बाद मुंबई सहित महाराष्ट्र और कोंकण के दक्षिणी तटीय भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबिक, मुंबई के अधिकांश जगहों में 11 और 12 जून के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

यह बारिश प्री-मॉनसून सीजन की पहली अच्छी बारिश होगी। चूंकि, मुंबई में आमतौर पर प्री मानसून सीजन की बारिश बहुत अधिक नहीं होती है और ये वर्षा केवल मानसून की शुरुआत से पहले देखी जाती है।

लंबे समय से गर्मी से जूझ रहे मुंबई वालों को यह बारिश होने के साथ ही गर्म और उमस भरी मौसम की स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा।

Image credit: Free Press Journal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES