[HINDI] छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले 48 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

January 3, 2020 11:38 AM | Skymet Weather Team

इस समय एक कोन्फ़्लुएन्स जोन छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बना हुआ है। इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा के दक्षिणी तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। साथ ही साथ, बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ इस क्षेत्र पर नमी को बढ़ावा दे रही हैं। इसलिए, पिछले कुछ दिनों से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो रही है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश की गतिविधियाँ इस क्षेत्र में अगले 24 घंटों तक जारी रहेंगी। हालांकि, ओडिशा में अगले 48 घंटों तक गरज के साथ बारिश होती रहेगी। जबकि ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में भी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, ओडिशा के कई हिस्सों में इस अवधि के दौरान गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

अनुमान है कि 5 जनवरी तक ओडिशा का मौसम शुष्क हो जाएगा। कल तक यानि 4 जनवरी को ओडिशा में मौसम की गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, ओडिशा में कल भी बारिश और गरज- बौछारें संभव हैं। 5 जनवरी तक पूरे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद ओडिशा के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों में होने वाली गतिविधियाँ जारी रह सकती हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में दिन का तापमान बढ़ने लगेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है।

English Version: Rains to continue over Chhattisgarh and Odisha for the next 48 hours  

वर्ष के इस समय बारिश इस क्षेत्र के लिए बहुत ही असामान्य है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र और डिप्रेशन के कारण ही ओडिशा में बारिश होती है। दिसंबर महीने के अंत और जनवरी की पहली छमाही के दौरान, बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर किसी भी मौसमी सिस्टम का होना बहुत ही असामान्य है।

Image credit:  India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

OTHER LATEST STORIES