[Hindi] दिल्ली में आँधी और बादलों की गर्जना के साथ बूँदाबाँदी के आसार

April 16, 2018 12:27 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में कुछ दिन पहले तक लगभग एक हफ्ते के दौरान गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। इसके चलते बढ़ते तापमान पर लगाम लगी और लोगों ने तेज़ गर्मी से व्यापक राहत मिली। इस बीच 16 अप्रैल, सोमवार को भी स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार दिन की शुरुआत आंशिक बादलों के साथ हुई। दिन में 11 बजे भी बादल छाए हुए हैं। अनुमान है कि आज शाम तक किसी भी समय धूलभरी आँधी चल सकती है या बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

मौसम में इस बदलाव के चलते आज तापमान नियंत्रण में रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। कल जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर पहुँच गया था और 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि आज छाए बादलों और प्री-मॉनसून हलचल की संभावना को देखने हुए अनुमान है कि दिन में पारा सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही रहेगा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

[yuzo_related]

इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। साथ ही इसके प्रभाव से हरियाणा और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। इस बदलाव से हवाओं का रुख भी बदला है और अब उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के भागों पर अगले 12 घंटों तक प्री-मॉनसून हलचल की संभावना बनी है। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

प्री-मॉनसून वर्षा या अन्य गतिविधियां तापमान पर नियंत्रण लगती हैं जिससे लोगों को बढ़ती और चुभती गर्मी से राहत मिलती है। अनुमान है कि आज की राहत के बाद कल से फिर शुष्क और साफ मौसम की संभावना है। यानि कल से फिर से गर्मी की चुनौती होगी। उसके बाद 20 अप्रैल को फिर से मौसम बदलेगा और राहत मिलेगी।

Image credit: India Todya

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES