[Hindi] अल नीनो तटस्थ स्थिति के कगार पर, मॉनसून 2019 से जल्द ख़त्म होगा इसका साया

August 27, 2019 3:22 PM|

El nino and Monsoon rains in Idnai--The NortheastToday 1200

भूमध्य रेखा के पास समुद्र की सतह के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है जो स्पष्ट संकेत है अल-नीनो की विदाई का। हालिया आंकड़े संकेत करते हैं कि पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का औसत तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि प्रशांत महासागर के मध्य और पश्चिमी भागों में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

यह उतार-चढ़ाव धीरे-धीरे अल-नीनो से ईएनएसओ तटस्थ स्थिति की ओर जाएगा। यह भारत में मॉनसून के लिए बेहद प्रासंगिक है और अब उम्मीद की जा रही है कि अल नीनो का साया मॉनसून 2019 से हट जाएगा और मॉनसून पूरी तरह फ्री हो जाएगा।

एक मात्र अल नीनो ही नहीं, कई अन्य मौसमी परिदृश्य भी होते हैं जो मॉनसून को प्रभावित करते हैं। यह अलग बात है कि अल नीनो सभी मौसमी परिदृश्यों में सबसे अधिक प्रभावशाली होता है, जो मॉनसून की चाल को बदलने की क्षमता रखता है। एक तरफ जहां अल नीनो कमजोर हो रहा है तो दूसरी ओर इंडियन ओषन डायपोल यानि आईओडी सकारात्मक स्थिति में है। यही वजह है कि देश में मॉनसून वर्षा में सुधार हुआ है और अब बारिश सामान्य से ऊपर पहुँच गई है। बीते कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार 26 अगस्त तक देश भर में बारिश सामान्य से 1% ऊपर पहुँच गई है।

Read English Article: EL NINO SETS MONSOON 2019 FREE AS IT NEARS NEUTRAL VALUE

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र की सतह के तापमान में गिरावट के साथ-साथ समुद्र के ऊपर भी गर्मी में कमी आई है। इसके साथ ही बादलों और बारिश की स्थिति संकेत कर रहे हैं अब अल नीनो तटस्थ स्थिति में पहुँच रहा है।

यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब समुद्र की सतह के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह भी समुद्र की सतह के तापमान में कमी देखने को मिली है और यह 0.4°C से घटकर 0.1°C पर पहुँच गया। अब इसमें कुछ उतार-चढ़ाव दिख सकता है लेकिन मुख्यतः तापमान में गिरावट का ही रुझान रहेगा। मौसम से जुड़े मॉडल के अनुसार अल नीनो की संभाव्यता घटकर 30% हो गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी।

अल नीनो के प्रभाव की समाप्ती की घोषणा तब की जाती हैजब 3.4 क्षेत्र में समुद्र की सतह का क्रमानुगत तीन महीनों का तापमान निर्धारित सीमा 0.5°C से नीचे रिकॉर्ड किया जाए। मई-जून-जुलाई में रिकॉर्ड किया गए तापमान का औसत 0.5°C है, जो आने वाले जून-जुलाई-अगस्त के चरण में इससे नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा।

देश भर का 27 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें विडियो: 

 

Image credit:  The NortheastToday 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: