[Hindi] मॉनसून 2019: अल नीनो लगातार हो रहा है कमज़ोर, जल्द आएगी तटस्थ स्थिति

August 20, 2019 5:04 PM|

Monsoon rain in Andaman and Nicobar_NDTV 1200

मॉनसून की चाल ख़राब करने वाले अल नीनो की विदाई का आखिरकार समय आ गया है। अब ईएनएसओ के तटस्थ होने के लिए रास्ता साफ हो रहा है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भूमध्य रेखा के पास समुद्र की सतह का तापमान तीन सप्ताह से लगातार गिर रहा है। इस सप्ताह की गिरावट उल्लेखनीय रही है। पिछले सप्ताह के 0.4°C के मुक़ाबले इस सप्ताह तापमान 0.1°C पर दर्ज किया गया।

Read this in English: MONSOON 2019: EL NINO CONTINUES TO DECLINE, INCHES CLOSER TO NEUTRAL VALUE

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नीनो में इस तरह का उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। इसके अलावा नीनो 3.4 रीजन में भी 22 जुलाई को तापमान गिरकर 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उसके तुरंत बाद अगले दो सप्ताह के लिए तापमान में वृद्धि का रुझान में देखने को मिला था। हालांकि यह उतार-चढ़ाव अल नीनो के तटस्थ स्थिति में जाने के संकेतक के तौर पर माने जा सकते हैं।

El Nino Index

तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 3 महीनों का क्रमानुगत तापमान, जिसे ओषनिक नीनो इंडेक्स (ओएनआई) कहते हैं, 3.4 क्षेत्र में निर्धारित सीमा 0.5°C से नीचे होना चाहिए।

अब तक ओएनआई पिछले 9 चरणों में औसत सीमा से ऊपर चल रहा था। लेकिन पिछले दो चरणों से ओएनआई वैल्यू में भी गिरावट का रुझान देखने को मिल रहा है। अब हमारा अनुमान है कि आने वाले तीसरे चरण यानि जून-जुलाई-अगस्त में भी यह निर्धारित 0.5°C से नीचे ही रहेगा।

ONI Values

अब अल नीनो के ख़त्म होने के लिए जिस तरह की स्थितियाँ दिखाई दे रही हैं यह मॉनसून शुरू होने से पहले जताई गई संभावना के अनुरूप है। स्काइमेट ने भी कहा था कि मॉनसून के आखिरी दो महीनों यानि अगस्त और सितंबर में जून और जुलाई के मुक़ाबले मॉनसून का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा क्योंकि तब तक अल नीनो कमजोर हो जाएगा।

अब अल नीनो के अस्तित्व में बने रहने की संभावना महज़ 30% रह गई है। आने वाले दिनों में यह और कमजोर हो जाएगा। ईएनएसओ की तटस्थ स्थिति सर्दी के मौसम में भी बनी रहेगी।

Model forecast

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब मॉनसून वर्षा पर अल नीनो का प्रभाव ना के बराबर दिखेगा। अगस्त में पहले भी उम्मीद से बेहतर बारिश हो चुकी है। अब चूंकि समुद्री स्थितियाँ मॉनसून की दिशा निर्धारक नहीं होंगी ऐसे में मॉनसून की चाल और इसके प्रदर्शन के लिए मॉनसून की जो अपनी विशेषताएँ हैं, उन्हीं का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Image credit: NDTV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 18, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

देश के कई हिस्सों में मौसम प्रणाली सक्रिय है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान और गुजरात में लू का प्रकोप जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु, मणिपुर, कर्नाटक, आंध्र, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के संकेत हैं।

posted on:
thumbnail image
बेंगलुरु में वीकेंड पर बरसेंगी प्री-मानसून फुहारें, हर शाम बारिश, तापमान 35°C से नीचे

बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह से हो रही प्री-मानसून बारिश ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे शहर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। शाम के समय हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी है और रविवार तक रोजाना इसी तरह की बौछारें देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर रविवार को बारिश थोड़ी तेज़ और लंबी अवधि की हो सकती है, जिससे मौसम और भी राहतभरा हो जाएगा।

posted on:
thumbnail image
मिल्की वे में रहस्यमयी 'रनअवे मैगनेटार' पर हबल की नज़र

नासा की हबल टेलीस्कोप ने मिल्की वे गैलेक्सी में अत्यधिक तेज़ी से भागते एक मैगनेटार का पता लगाया है। इसकी रहस्यमयी उत्पत्ति को जानने की कोशिश जारी है।

posted on:
thumbnail image
जलवायु परिवर्तन की अनदेखी चुनौती: मीथेन का बढ़ता खतरा

मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 20 वर्षों की अवधि में 80 गुना अधिक प्रभावशाली है, लेकिन यह वायुमंडल में केवल 12 वर्षों तक ही टिकती है। यही कारण है कि यह वैश्विक तापमान को कम करने के सबसे तेज़ उपायों में से एक मानी जाती है। जलवायु अनुकूल कृषि और तकनीकी समाधान इस छिपे हुए जलवायु संकट कारक को काबू में करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

posted on: